अर्शदीप, ईशा बने मिस्टर, मिस लाॅरेंस
लाॅरेंस इंटरनेशनल स्कूल में प्लस-टू स्टूडेंट्स को फेयरवेल मिली। मुख्यातिथि के रूप में चेयरमैन जोधराज गुप्ता, जनक रानी गुप्ता, शशि गुप्ता और नीतू गुप्ता विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। आगाज स्टूडेंट्स को तिलक लगाकर किया गया। जूनियर्स ने रैंप वॉक, डांस पेश किया तो सीनियर्स ने स्कूल से जुड़ीं यादें साझा कीं। मॉडलिंग राउंड और टेलेंट राउंड के बाद मिस्टर लाॅरेंस का खिताब अर्शदीप सिंह और मिस लाॅरेंस का खिताब ईशा शर्मा को मिला। मिस चार्मिंग रूपल, बेस्ट परफॉर्मर अवलदीप कौर और पीयूष विज, बेस्ट स्माइल मनप्रीत कौर, मोस्ट टेलेंटिड बॉय मनीष शर्मा और मिस्टर हैंडसम का खिताब विपिनदीप सिंह को मिला।
सीनियर्स के लिए मॉडलिंग और टेलेंट राउंड भी ऑर्गेनाइज़ किया गया।
चेयरमैन जोधराज गुप्ता और प्रिंसिपल सोफिया चटवाल ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।