बाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में बसंत पंचमी पर संकीर्तन
जालंधर |श्रीबाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर बस्ती गुजां में 36वां संत सम्मेलन बसंत पंचमी संकीर्तन हुआ। डॉ. जगपूर्ण दास शास्त्री ने संकीर्तन कर भक्तिमय माहौल बनाया। 13 फरवरी को मंडप पूजन सुबह आठ से दस तक और पूर्णाहुति सुबह साढ़े दस बजे तक होगी। यज्ञाचार्य वेदमूर्ति वेदाचार्य, पं. मायाराम रतूड़ी, उपाचार्य पं. अंबरीष तिवारी, मनोरंजन कालिया, धर्मपाल शर्मा, विपन शर्मा, दीपक कुमार, लाडी, करण शर्मा, भारत भूषण, रेखा शर्मा, सविता महाजन, दीपक वर्मा, संतोष शर्मा, सुनीता ठाकुर और शमा रानी आदि थे।