श्री रामायण पाठ का भोग डाला
जालंधर | श्रीराधे श्याम मंदिर मोहल्ला गोबिंदगढ़ में महंत दमयंती दास महाराज की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन श्री रामायण अखंड पाठ का भोग डाला गया। सुदेश धवन एंड पार्टी ने संकीर्तन किया। 13 फरवरी को अजय शर्मा एंड पार्टी सुबह नौ बजे से गुणगान करेगी, सुबह 11 बजे संत सम्मेलन होगा। यहां अशोक गुप्ता, कमलेश भंडारी, राजीव महेंद्रू, राम शर्मा, दीपक बेरी, टीटू अरोड़ा, ओम प्रकाश गुप्ता, जोगिंदर पाल अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, मुनीष अग्रवाल, दलजीत सिंह बिल्ला, दर्शना महेंद्रू, सतीष कपूर, परीक्षित, जगदीश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, सुनील कक्कड़ और पवन शर्मा थे।
श्री राधे श्याम मंदिर में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।