जिंदगी मौत से जूझ रहे शहर के बेटे को मदद चाहिए
जालंधर | शहरका एक बेटा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। उसे इलाज के लिए मदद चाहिए। एनआईटी में एंबुलेंस ड्राइवर अश्वनी कुमार के बेटे शुभम ठाकुर को गले में टांसिल की शिकायत थी। कैमिस्ट के कहने पर बेटे को दवा देनी शुरू कर दी। दवा का असर उल्टा हो गया। हालत बिगड़ने लगी। इलाज कराते रहे लेकिन आराम नहीं हो रहा था। टेस्ट करवाए तो पता चला कि उसे ‘ईप्लास्टी एनीमिया’ है। ऐसी बीमारी जिसमें रेड ब्लड सेल बनने बंद हो जाते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि आरबीसी के बनने से शरीर के अंगों को ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। शरीर जवाब देने लगता है। शुभम का इलाज पीजीआई में चल रहा है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत है। इसमें 10 लाख खर्च आएगा। कुछ संस्थाओं ने मदद का भरोसा दिया है लेकिन खर्च ज्यादा है।
12वीं में 78 फीसदी नंबर लेने के बाद शुभम गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीकॉम फ़र्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है। मदद के लिए हरपाल सिंह नागपाल के नंबर 9814062046 पर संपर्क किया जा सकता है।
शुभम फर्स्ट ईयर में पढ़ता है।