पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • फंगस इंफेक्शन को दवा से रोका जा सकता है : डॉ. मदान

फंगस इंफेक्शन को दवा से रोका जा सकता है : डॉ. मदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबमरीजबेहद सीरियस हो या उसको क्रिटिकल केयर में रखा गया हो तो इंफेक्शन से बचाना बेहद जरूरी होता है। मरीज जब क्रिटिकल होता है तो उसकी मौत इंफेक्शन से हो जाती है। इसी टॉपिक पर वीरवार रात को एक स्थानीय होटल में इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर ने सेमिनार करवाया।

डॉ. अमित मदान ने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार दुनिया भर में हर साल आईसीयू में मरीजों की मौत का एक बड़ा कारण फंगस इंफेक्शन पाया गया है। आधुनिक दवाओं की मदद से इस इंफेक्शन को रोका जा सकता है। इसमें इम्यूनोसेपारेशन समेत तमाम ड्रग्स हैं, जो मरीज की जान बचाने के काम सकते हैं। ज्यादातर दवाओं के बारे में तो डॉक्टर भी नहीं जानते। यहां सोसायटी के जालंधर प्रधान डॉ. जेड जोशी, डॉ. मीनाक्षी आनंद, डॉ. अश्वनी सूरी, डॉ. नवीन चितकारा, डॉ. अरुण वालिया, डॉ. राजीव यादव, डॉ. रमेश आनंद, डॉ. वंदना गोयल और डॉ. एसपीएस ग्रोवर मौजूद रहे।

डॉ. अमित मदान

डॉ. जेड जोशी, डॉ. मीनाक्षी आनंद, डॉ. अश्वनी सूरी, डॉ. नवीन चितकारा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...