सनातन धर्म स्कूल में हवन यज्ञ
स्टेट पब्लिक स्कूल
मदर्स प्राइड स्कूल
श्री गुरु अर्जुन देव स्कूल
सेंट सोल्जर स्कूल
एमआर इंटरनेशनल स्कूल
योग आश्रम में पतंगबाजी मुकाबले कल
कुमार सिल्वर स्कूल में सरस्वती पूजन
लाली इन्फोसिस में बसंत पंचमी कंपीटिशन
डीएवी पब्लिक स्कूल
विक्टर माडल स्कूल
ऋतुओं की रानी बसंत है आई
देवी सरस्वती का त्यौहार बसंत पंचमी
आदमपुर में सरस्वती पूजन
राधा-कृष्ण मंदिर में हवन यज्ञ
जालंधरकैंंट |विक्टर माडलसीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल उषा शर्मा की देखरेख में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्टूडेंट्स की तरफ से कल्चरल प्रोग्राम पेश किया गया। स्टूडेंट्स ने गिद्धा भांगड़ा, नाटक स्किट पेश की। प्रोग्राम में राजीव, समिति, सिमरन, प्राची, मानसी, खुशी, सिमरन, आकांक्षा ने बढ़िया परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर सरोज, प्रवीण, कमल, कुलजिंदर भी थे।
फिल्लौर| डीएवीपब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल योगेश गंभीर की देखरेख में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। नर्सरी से यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चे फूलों वाली पोषाक पहन कर आए। विद्यार्थीयों ने पतंग उड़ाई। सरस्वती पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया।
करतारपुर|सेंटसोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल कुलदीप सिंह की देखरेख में बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम पेश किया। इस दौरान सुखमन, हरसिमरन, अरनव, अर्शदीप, अमरजीत, सुखचैन, प्रभनूर, लवजीत, साक्षी, महक, जसप्रीत, दीपा, दिशा, हरजोत ने भांगड़ा डाला। इस मौके पर प्रिंसिपल कुलदीप सिंह ने बच्चों को बसंत पंचमी का महत्व बताया। यहां वाइस प्रिंसिपल रंजना, कुलवंत कौर, ममता, सुषमा, सोनू, शिखा, मनु, रितु, परमिंदर, सोनिया, प्रवीन, वंशिता, अनु, कविता, सीमा, सविता भी थीं।
इसी तरह श्री गुरु अर्जुन देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर पतंग-बाजी के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर प्रिंसिपल काला सिंह, जगतार, हरदेव सिंह, बलजीत कविता, हरचरन सिहं भी थे।
आदमपुर| एमआर इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल नवदीप विशिष्ट की देखरेख में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। सभी बच्चे पीले रंग की पोषाक पहन कर आई। बच्चों ने कविताएं सुनाईं और पतंगें उड़ाई। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. सर्वमोहन टंडन, सिम्मी टंडन ने बच्चों को बसंत पंचमी का महत्व बताया।
शाहकोट|मलसियांके मदर्स प्राइड स्कूल में बसंत मनाई गई। स्कूल चेयरपर्सन कुमारी अरुण और प्रिंसिपल रजनी अनेजा के साथ छात्र पीले रंग के कपड़े पहनकर आए। सरस्वती माता की पूजा भी की गई।
इसी तरह स्टेट पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. निरोत्तम सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. गगनदीप कौर की देखरेख में बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल कंवर नील कमल ने स्टूडेंट्स के साथ पतंगे उड़ाईं।
जालंधर | कुमारसिल्वर बेल्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया में बसंत पंचमी सरस्वती पूजन किया गया। बच्चों के साथ स्कूल शिक्षकों ने पतंग उड़ाकर मस्ती की। यहां चेयरमैन विजय के कुमार, प्रिंसिपल उर्मिल रानी, वाइस प्रिंसिपल रीचा कुमार थी।
जालंधर | लालीइन्फोसिस बीएमसी में बसंत पंचमी पर पतंगबाजी कंपीटिशन हुआ। अनूप सिंह और गौरव विरदी फर्स्ट रहे, जबकि अभिषेक और भूमिका फर्स्ट रनरअप रही। आयुषी को यूनिक काइट का पुरस्कार दिया गया। एमडी सुखविंदर सिंह लाली ने विजेताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि सभी मिल कर अपनी संस्कृति ट्रेडीशनल त्यौहारों को मनाए।
बसंत पंचमी या श्रीपंचमी एक हिंदू त्योहार है। इसे ऋतुओं की रानी भी कहते हैं। इस दिन सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पूजा पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल और कई राष्ट्रों में बड़े उल्लास से मनायी जाती है। इस दिन स्त्रियां पीले वस्त्र धारण करती हैं।
शाहकोट | निरोगयोग संस्था की ओर से ठाकुरद्वारा दिव्य योग आश्रम नवां किला रोड में 14 फरवरी को बसंत मनाई जाएगी। सरपरस्त देवराज शर्मा, अध्यक्ष र| सिंह रखड़ा ने बताया कि सुबह 9 बजे से पतंग मुकाबले शुरू होंगे। सचिव रमेश अग्रवाल, कैशियर परमजीत सिंह, संजीव पुरी, चरणजीत अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
आदमपुर | बसंतपंचमी सरस्वती पूजन किया गया। यहां चंद्रशेखर, संजय गुप्ता, दिलीप कुमार, प्रधान ओमप्रकाश, गुड्डू, करीमन, संतोष, खुशी, रविंदर ,अर्जुन, परशुराम, सुरिंदर, विनय, मोहिंदर, राजिंदर, पन्ने लाल, अंगेश भी थे।
करतारपुर | मोहल्लालोहारां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बसंत पंचमी और मूर्ति स्थापना पर हवन यज्ञ करवाया गया। इस मौके पर राजिंदर कालिया, इंदू कालिया, पंडित वरिंदर शर्मा, शिव कुमार, रमेश, बनारसी दास, चंद रानी, सुधा रानी, सुनीता, कांता, वनमाली कांत भी थे।
करतारपुर |मोहल्ला सूर्यास्थित सनातन धर्म स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ और हवन यज्ञ करवाया गया।