गौ कर को लेकर अपने ऐतराज 30 दिन में नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर को दें
जालंधर | नगरनिगम की तरफ से गौ कर लागू करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इसे लोकलबाडीज़ विभाग ने मंजूरी देने के साथ ही कह दिया है कि पहले इसे लेकर जालंधर सिटी के लोगों से ऐतराज और सुझाव लें। इसके लिए शुक्रवार से सूचना पत्र जारी कर दिया गया है। नागरिकों की सुनवाई संयुक्त कमिश्नर दलजीत कौर करेंगी। गौ कर की स्लैब बिजली के हर यूनिट पर 1 पैसा, देसी शराब की बोतल पर 2 रुपए, अंग्रेजी शराब की बोतल पर 5 रुपए, तेल के टैंकरों पर प्रति राउंड सौ रुपया फोर व्हीलर की बिक्री पर 1 हजार रुपया गौ कर लगाने की तजवीज है।