सितंबर तक की वैट रिफंड की फाइलें क्लियर करने के आदेश
जालंधर | पिछलेसाल के सितंबर तक के सारे वैट रिफंड का बैकलाॅग पूरा होगा। अब तक खजाने पर दबाव होने के चलते सरकार यह रकम जारी नहीं कर रही थी। जिन फर्मों की एप्लीकेशन फाइलें फोर स्टेज की चैकिंग पार कर गई हैं, उन्हें वैट रिफंड रिलीजिंग का फायदा मिलेगा। टैक्सेशन विभाग से पता चला है कि सभी ईटीओ को आदेश हो गए हैं कि जिस व्यापारी के टैक्स रिटर्न में दस्तावेज कम हैं, उन्हें लैटर जारी करें। अक्सर दस्तावेज कम होने पर कई-कई दिन व्यापारी को सूचित ही नहीं किया जाता है। इससे वैट रिफंड की फाइलों की स्क्रूटनी भी रुकी रहती है।