संसारपुर में गुरमत समागम 14 को
जालंधर| कश्यपराजपूत सभा और गांव संसारपुर निवासी 14 फरवरी को गुरमत समागम करवा रहे हैं। समागम शहीद बाबा मोती राम मेहरा जी के शहीदी दिन के मौके पर करवा रहे हैं। सुबह 10 बजे से संगत जुटेगी। इससे पहले गुरुद्वारा भाई शहीदां में शुक्रवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए हैं। इनके भोग रविवार को डाले जाएंगे। बाद में दोपहर तक गुरमति समागम होगा।