पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • लसूड़ी मोहल्ले में फाइनांस कंपनी से परेशान ऑटो ड्राइवर ने घर को आग लगाई फिर फंदा लगाया

लसूड़ी मोहल्ले में फाइनांस कंपनी से परेशान ऑटो ड्राइवर ने घर को आग लगाई फिर फंदा लगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। फाइनेंस कंपनी से परेशान 40 साल के ऑटो चालक संजीव कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले संजीव ने खुद पर डीजल छिड़क कमरे को आग लगाई थी। पुलिस ने संजीव की प|ी ज्योति के बयानों के आधार पर एल एंड टी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बस्ती दानिशमंदा के लसूड़ी मोहल्ले की रहने वाली ज्योति ने कहा कि उसकी 17 साल पहले संजीव उर्फ रूपा पुत्र रक्खा राम के साथ शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां याचना दसवीं और गुनगुन चौथी और एक बेटा कृष्णा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। ज्योति ने कहा कि 2012 में उनके पति संजीव ने बीएमसी चौक के पास स्थित एलएंडटी कंपनी से ऑटो फाइनेंस पर लिया था। ऑटो की किश्त देने के बाद भी कंपनी ने ज्यादा पैसे बना लिए।
2013 में कंपनी ने पति से ऑटो भी छीन लिया था। बाद में कंपनी ने कोर्ट में संजीव कुमार के खिलाफ 2 लाख 75 हजार रुपए के चैक बाउंस का केस कर दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट की ओर से संजीव को समन पहुंचा था। इससे वह परेशान रहता था। सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दयोल नगर स्थित ससुराल घर चली गई थी।

थाना पांच के एसएचओ लखबीर सिंह ने कहा कि संजीव घर में अकेला था। मोहल्लेवासियों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर संजीव की लाश लटकी थी। आग लगने से कमरे का सारा सामान जल गया। एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू कांग्रेसी पार्षद रिंकू भी मौके पर गए। ज्योति के बयान पर एलएंडटी कंपनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।


खबरें और भी हैं...