अब यात्री खुद बदल सकेंगे ई-टिकट पर बोर्डिंग स्टेशन
ऑनलाइन सर्विस : आईआरसीटीसीकी साइट पर लॉगइन कर बुक टिकट हिस्ट्री पर जाएं। बुक टिकट को सेलेक्ट करें। नीचे चेंज बोर्डिंग प्वाइंट का ऑप्शन है। क्लिक कर अपना स्टेशन चुनें।
सुविधा को ऐसे समझें : जालंधरसे दिल्ली जाना है। आखिरी दिन लुधियाना से सफर करना पड़े तो आप ऑनलाइन बोर्डिंग चेंज कर सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा रेलवे काउंटर पर मिलती थी।
जालंधर | ई-टिकटबुक कराने वाले यात्री अब बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा का फायदा 15 फरवरी से ऑनलाइन उठा सकेंगे। आईआरसीटीसी ने नई व्यवस्था की है। ट्रेन से छूटने के 24 घंटे पहले पैसेंजर अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकता है। यह सुविधा टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशनों पर ही मिल सकेगी।