पुरानी कचहरी में रात को घुसा युवक, पुलिस ने पकड़ा, बाद में छोड़ा
पुरानीकचहरी में रात के समय किसी युवक के जमीन में कुछ दबाने की बात को लेकर एसएसपी ऑफिस में काम करने वाली मनीषा ने पुलिस कंट्रोल पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची थाना चार की पुलिस ने वहां से एक युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पुरानी कचहरी के अंदर ही रहने वाली मनीषा ने कहा कि रात को एक युवक टार्च लिए अंदर आया और जमीन में कुछ दबाने लगा। उसको लगा कि शायद युवक जमीन में बम दबा रहा है क्योंकि सोमवार को तीन युवक जमीन में बम दबाते हुए उसने देखे थे। इसीलिए उसने पुलिस को कॉल कर दी। एसएचओ चार परमजीत सिंह पीसीआर टीमों के साथ मौके पर गए और युवक के भागने से पहले उसको काबू कर थाने ले गए। थोड़ी देर में ही कई रेहड़ी वाले उसके हक में थाने गए। बाद में जांच में पता लगा की युवक मीट शॉप पर काम करता है और वहां जानवरों का बचे हुए अंग जमीन में दबाने गया था। एसएचओ परमजीत सिंह ने कहा कि युवक से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया है और सुबह उसको फिर थाने बुलाया गया है।