पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिट्‌टी ने बंद करवाए घरों के दरवाजे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवरेज बोर्ड चेयरमैन विनोद शर्मा ने कहा- 30 दिनों में होगा काम पूरा

बस्ती बावा खेल में सीवरेज प्रोजेक्ट का काम फिर रुका

बस्तीबावा खेल में सीवरेज का काम मंगलवार को फिर रुक गया है। इस बार की वजह लाइन डालने के लिए इस्तेमाल में आने वाली मशीन में खराबी आना है। जैसे-जैसे काम लेट हो रहा है, लोगों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। पहली समस्या दुकानों घरों के सामने लगे मिट्टी के ढेरों से है। इससे लोग अपने घरों और दुकानों में भी नहीं जा पा रहे। दूसरी परेशानी लेदर कांप्लेक्स के जरिए संकरी सड़क पर चलते जालंधर-कपूरथला रोड पर ट्रैफिक जाम की है।

रेजीडेंट्स को आस थी कि मार्च तक काम पूरा हो जाएगा लेकिन जिस धीमी स्पीड से काम चल रहा है, उससे देरी की आशंका है। बार-बार मशीनरी खराब होने से काम ठप्प हो रहा है। दुकानदार अमरजीत सिंह कोहली कहते हैं : इतनी धीमी गति से काम चल रहा है कि 1 साल से पहले पूरा होता नहीं दिख रहा। सीवरेज बोर्ड की प्लानिंग में कमी है। काम 2 दिन चलता है और 4 दिन बंद रहता है। लोगों को घरों में जाने के लिए मुश्किल हो रही है। घर में कैद होने जैसी हालत हो गई है।

दूसरी तरफ लेदर कांप्लेक्स में फैक्ट्री चलाने वाले प्रवीन कुमार कहते हैं : रोजाना पचास हजार से ज्यादा लोकल गाड़ियां पीरदाद रोड से जालंधर-कपूरथला के बीच चलती हैं। बारह फुट चौड़ी रोड पर ट्रैफिक की स्पीड बेहद धीमी होती है। जिससे जाम लगता है। रोजाना एक्सीडेंट होते हैं।

इसी बीच रेजीडेंट्स ने कहा कि पुराने सीवरेज को बाइपास करने के लिए टेंपरेरी लाइन बिछाई गई है। लेकिन पानी का पूरा इंतजाम नहीं किया। पानी की सप्लाई पूरी तरह से प्रभवित है। तंग सड़क पर सीवरेज डालना ठेकेदार के लिए भी परेशानी बन गया है। इलाकावासी पवन सोई कहते हैं : बिना तैयारी के काम किया गया। जिससे बार-बार परेशानी रही है। दुकानदारों को तो बर्बाद ही कर दिया गया।

बस्ती बावा खेल में सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए की गई खुदाई। बीच में ही बिजली के खंभे पड़े हैं। -भास्कर

पंजाब सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन विनोद शर्मा ने कहा कि बस्ती बावा खेल सीवरेज प्रोजेक्ट एक महीने में पूरा होगा। दो दिन पहले अधिकारियों से मीटिंग की है। प्रोजेक्ट पर तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार को भी डायरेक्शन दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मशीन खराब हो चाहे कोई अन्य प्रॉब्लम हो, काम समय पर पूरा करेंगे। एरिया में आबादी बहुत ज्यादा है और लोग परेशान हैं। कोशिश रहेगी कि लोगों की प्रॉब्लम एक महीने में दूर कर दी जाए।

खबरें और भी हैं...