वेदर अलर्ट- 11 को होगी बूंदाबांदी, दो दिन खराब रहेगा मौसम
जालंधर | पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने के चलते इस समय पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं। बुधवार रात से मैदानी क्षेत्र में मौसम में बदलाव आएगा। आसमान में बादल होंगे। वीरवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होगा, लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप इस महीने बना रहेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डाॅ. सुरिंदर पाल का कहना है कि हल्की बारिश के बाद मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आएगी।