केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी 11 अप्रैल को हड़ताल पर जाएंगे
जालंधर | नेशनलज्वाइंट काउंसिल आफ एक्शन के कन्वीनर शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 अप्रैल को केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल की जा रही है। साथ में तरक्की और वेतन संबंधी मांगें शामिल हैं।