वार्ड स्तर पर महिला कांग्रेस की कमेटियां बनेंगी
वुमनडेपर महिला कांग्रेस की नेशनल प्रेसिडेंट शोभा ओजा पंजाब का दौरा करेंगी। उनके प्रोग्राम काे लेकर कांग्रेस जालंधर अर्बन की इंचार्ज शीला मसीह ने वर्कर्स से मीटिंग की। उन्होंने कहा, पंजाब में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाए।
महिला कांग्रेस की जिला प्रधान डॉ. जसलीन सेठी ने कहा कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय रह गया है। महिला विंग को मजबूत करने के लिए हर वार्ड में महिला कांग्रेस की कमेटियां गठित की जाएंगी। घर-घर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।
डॉ. सेठी ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेरोजगारी बढ़ गई है और युवा वर्ग नशे की चपेट में है। जनता प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ है और अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को चुनावों में हराने के लिए तैयार है। महिला कांग्रेस प्रधान शोभा ओजा पंजाब में महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस को एक नई दिशा देंगी।
यहां महिंदर कौर, अनु गुप्ता, आशा, निर्मला मट्टू, वंदना मेहता, सीमा गिल, निर्दोष रानी, जसवंत कौर, प्रीतम कौर, पोमिला गिल, कमलजीत कौर दकोहा, नीरू कपूर, कुलवंत ढिल्लों, सुदर्शन गिल, निर्मला सभ्रवाल, बख्शो रानी, राजरानी, महिंदर गिल, राजिंदर कौर, सरोज बाला, साबी खोसला, आशा सहोता, निर्मल रंधावा, गुरमीत कौर, मनजीत कौर, अमनदीप, जसविंदर जस्सी, सुमन भारद्वाज, रंजीत राणो, सुखवंत कौर और परमजीत कौर मौजूद रहे।
कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस जालंधर की मीटिंग हुई।