पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समय पर बनेगा ब्रिज नगर आरयूबी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन खबरें जो आने वाले दिनों में हमारी जिंदगी को आसान बनाएंगी

टीबी सेंटर की बिल्डिंग का काम शुरू

सिविलअस्पताल में जिला टीबी दफ्तर की नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो गया है। राज्यसभा एमपी नरेश गुजराल ने एमपी लैंड फंड के तहत सेहत विभाग को 32 लाख रुपए की ग्रांट दी थी। इनमें से 20 लाख रुपए से बिल्डिंग बन रही है तो 12 लाख रुपए जिला डीबी कंट्रोल प्रोग्राम में खर्च होंगे। कांट्रेक्ट के मुताबिक बिल्डिंग तैयार करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।

मंगलवार को लेखक दीपक जालंधरी, सिविल सर्जन डॉ. कैलाश कपूर और अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीना पॉल ने निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। दो मंजिला इस बिल्डिंग में एक एडवांस लेबोरेटरी, एक कम्युनिटी हॉल और डॉक्टर रूम बनेगा। यहां जिला टीबी अफसर डॉ. राजीव शर्मा, एसएमओ डॉ. शिवदयाल माली और सेहत विभाग के सिविल इंजीनियरिंग विंग के एसडीओ रविंदर सैनी, सीनियर फार्मासिस्ट मनजिंदर सिंह, डॉट्स प्लस सुपरवाइजर एकता, ट्रीटमेंट आर्गेनाइजर नीलम कुमारी, अक्षय प्रोजेक्ट कोऑर्डीनेटर मोहित विज, सुखविंदर सिंह, शिव कुमार और जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान हरजिंदर अनेजा मौजूद रहे।

काम शुरू करवाते सिविल सर्जन डॉ. कैलाश कपूर। साथ हैं लेखक दीपक जालंधरी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वीना पॉल, डॉ. राजीव शर्मा, मनजिंदर सिंह, एकता, नीलम कुमारी, मोहित विज, शिवकुमार, हरजिंदर अनेजा और गुरदीप सिंह।

सीपीएस केडी भंडारी मंगलवार को ब्रिज नगर आरयूबी के कामकाज को देखने पहुंचे

खबरें और भी हैं...