एक एरिया को एक ही पोलिंग स्टेशन से जोड़ने के लिए मेमोरंडम
पार्षदबलराजठाकुर ने जालंधर कैंट हलका के चुनाव अधिकारी को मेमोरंडम देकर मांग की है कि एक मोहल्ला या एरिया के लोगों की वोट एरिया में पड़ते पोलिंग स्टेशन से अटैच किए जाएं। ठाकुर ने कहा कि साल 2006 में संसदीय और विधानसभा हलका की डी-लीमिटेशन की गई थी। उस समय जालंधर साउथ का कुछ हिस्सा कैंट हलके के साथ जाेड़ा गया था। तब नई वोटर लिस्ट बनाए जाने की जरूरत थी लेकिन ऐसा करने की बजाए पुरानी लिस्टों को ही मर्ज कर दिया गया था।
इससे कई एरिया के वोटरों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बलराज ठाकुर ने कहा कि ग्रीन माडल टाउन के वोटर 4 अलग-अलग पोलिंग स्टेशन से जोड़े गए हैं। जबकि 60 प्रतिशत वोटर एक ही पोलिंग बूथ और 20 प्रतिशत वोटर दूसरे पोलिंग बूथ से जोड़ कर वोटरों की मुश्किल आसान की जा सकती है। ऐसी ही ग्रीन गार्डन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गार्डन कॉलोनी, न्यू जवाहर नगर के वोटरों के साथ भी हो रहा है। पार्षद ठाकुर ने पोलिंग स्टेशनों की गड़बड़ी की लंबी लिस्ट चुनाव अधिकारी को दी है।