रोटरी क्लब जालंधर नॉर्थ और डेविएट के एनएनएस यूनिट ने खूनदान कैंप लगाया
जालंधर | रोटरीक्लब जालंधर नॉर्थ और डेविएट के एनएनएस यूनिट की ओर से ब्लड एसोसिएशन और बगलामुखी एसोसिएशन के सहयोग से खूनदान कैंप लगाया गया। इसमें 310 यूनिट खून इकट्ठा किया गया। इसके मुख्य मेहमान डायरेक्टर जनरल इलेक्ट रोटेरियन डॉ. सरबजीत सिंह और जोनल चेयरमैन डॉ. नरिंदर पाल सिंह थे। मेहमानों का स्वागत संस्था के प्रिंसीपल डॉ. मनोज कुमार, एनएनएस ऑफिसर एमके कौशिक, रोटरी क्लब जालंधर नॉर्थ के प्रधान सुरिंदर सिंह ठाकुर ने किया। कैंप के दौरान 99 बार खून दान करने वाले एमएस थापर को सम्मानित भी किया गया। यहां रोटेरियन डॉ. संजीव नवल, रोटेरियन कुसुम लता ठाकुर, रोटेरियन ठाकुर सुनील कँवर, रोटेरियन जसबीर सिंह सभ्रवाल, रोटेरियन केएस बाजवा, रोटेरियन स्वतंत्र कोहली, रोटेरियन गौरव कोहली, रोटेरियन रविंदर पाल सिंह थे।