पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • श्री गुरु रविदास जन्मस्थली बनारस में प्रधानमंत्री का आना गौरव की बात : रोबिन

श्री गुरु रविदास जन्मस्थली बनारस में प्रधानमंत्री का आना गौरव की बात : रोबिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| श्रीगुरु रविदास संघर्ष कमेटी की बैठक रविदास चौक के पास दफ्तर में मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रोबिन सांपला ने की। सांपला ने कहा कि इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री श्री गुरु रविदास जी के जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर बनारस में जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार इस धार्मिक स्थल पर लाने का श्रेय केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला को जाता है। उन्होंने यह कर दिखाया है। इस कदम से रविदास समाज में भारी उत्साह है। बनारस के होटल बुक हो चुके हैं और बहुत सारे एनआरआई परिवार भी इस बार खास तौर पर 22 फरवरी को होने वाले समारोह को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। महासचिव आशु सांपला ने कहा कि यह रविदास समाज के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। हमारी कमेटी विजय सांपला के इस कदम की प्रशंसा करती है और उनका धन्यवाद करती है। उन्होंने समाज के लोगों से इस समारोह में आने के लिए अपील की। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी के बाद प्रोग्राम के संबंध में कमेटी के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। मीटिंग में हैरी बड़ैच, दिनेश शर्मा, नवीन रिक्की, हिमांशु शर्मा, बलजीत मिट्ठापुरी, दिनेश कुमार, गीतक और अतुल भगत भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...