कुमाऊं विकास मंडल के सभापति गोपाल सिंह रावत का निधन
सेठी साड़ी सेंटर के मालिक देस राज सेठी का निधन
भाजपा नेता दविंदर कालिया की माता पंचतत्व में विलीन
जालंधर | कुमाऊंविकास मंडल के सभापति गोपाल सिंह रावत जिनका सोमवार को निधन हो गया था, का अंतिम संस्कार हरनामदासपुरा श्मशानघाट में किया गया। स्व. गोपाल सिंह रावत पंजाब सरकार के डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड आफिस में सीनियर सहायक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में दो बेटे रंजीत सिंह और रवि सिंह हैं। शोकाकुल परिवार को ढारस बंधाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान राजिंदर बेरी, ऑफिस सहयोगी और कुमाऊं-गढ़वाल के गणमान्य लोग पहुंचे।
गोपाल सिंह रावत ने पंजाब में कुमाऊं समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन पर कुमाऊं विकास मंडल ने शोक जताया है। मंडल के प्रधान अंबादत्त तिवाड़ी और महासचिव सोबन सिंह रावत ने कहा कि समाज को कभी पूरा होने वाला घाटा हुआ है। इस संबंधी शोक बैठक में संरक्षक मंडल के पदाधिकारी ओम प्रकाश पांडे, चंदन सिंह मेहरा, पं. अमरीश तिवाड़ी और दौलत सिंह रावत के अलावा भूवन चंद्र जोशी, बालम सिंह रावत, दुर्गा सिंह बिष्ट, भूपिंदर सिंह बोरा, सुरेंद्र सिंह रावत, भूपाल सिंह राउत, विजय खंडूरी, इंदर सिंह टुलेरा, आनंद सिंह रावत, गोकुल सिंह रावत, कैलाश सिंह मेहरा, दीवान सिंह बिष्ट, बुद्धबल्लभ नैलवाल, बहादुर सिंह रावत, दयाल चंद मिश्रा, चरण सिंह बोरा, हीरा सिंह अधिकारी, कृष्णासिंह नेगी, किशानंद लखे़ड़ा, प्रेम सिंह रावत शामिल थे।
18 फरवरी को अन्नपूर्णा मंदिर में होगी किरया