नार्थ हलके में 7 करोड़ रुपए से बिछेगी 21 किलोमीटर की सीवरेज लाइन
नार्थहलके की कई कालोनियों में 7 करोड़ रुपए से सीवरेज लाइन डाली जाएगी। लम्मा पिंड में सीपीएस केडी भंडारी ने सीवरेज के काम का उद्घाटन किया। भंडारी ने कहा कि यह काम पूरा होने के बाद नार्थ हलका में 100 प्रतिशत सीवरेज की सुविधा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 करोड़ रुपए से हरदयाल नगर, न्यू हरदयाल नगर, प्रेम नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, गुलमर्ग कालोनी, अजीत नगर, मुबारकपुर शेखे सहित हलके में जहां भी सीवरेज लाइन नहीं है वहीं काम होगा। सीपीएस भंडारी ने कहा कि नार्थ हलके में 100 प्रतिशत सीवरेज सुविधा का उनका लक्ष्य पूरा हो रहा है। किसी कालोनी में कोई मुश्किल है तो लोग बता सकते हैं। पार्षद पति परमजीत सिंह रेरू, दिनेश जोशी थे।