पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ज्वैलरी की मांग 5.26% बढ़ी, देश में िबका 654 टन सोना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेसाल देश में ज्वैलरी की मांग 5.26 फीसदी बढ़ी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक 2015 में ज्वैलरी के लिए 654.3 टन की ज्वैलरी बिकी है। साल 2014 में 621.6 टन सोने की ज्वैलरी बिकी थी। कीमत के लिहाज से देखें तो पूरे साल के दौरान 1,56,395.35 करोड़ रुपए की ज्वैलरी खरीदी गई। यह 2014 के 1,54,368.37 करोड़ रुपए से 1.31 फीसदी अधिक है।

डब्ल्यूजीसी के एमडी (इंडिया) सोमसुंदरम पीआर के मुताबिक, पिछले साल 848.9 टन सोने का आयात हुआ। साल 2014 में 828.5 टन सोना इंपोर्ट हुआ था। पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मांग 6.24 फीसदी बढ़ी। इस दौरान 233.2 टन सोना आयात हुआ। इससे एक साल पहले समान तिमाही में 219.7 टन सोने का आयात हुआ था। उन्होंने कहा, कई चुनौतियां होने के बावजूद सोने की मांग बढ़ी है। हालांकि पहली छमाही उद्योग के लिए मुश्किल समय रहा। लेकिन दूसरी छमाही में शादी और त्योहारों पर निकली मांग से कुछ सुधार देखने को मिला। 2015 में सिर्फ 80.2 टन सोने की रिसाइकलिंग हुई। एक साल पहले 92.5 टन सोना रिसाइकिल हुआ था। सोमसुंदरम के मुताबिक सोना भारतीय परिवारों में बचत के लिहाज से जरूरी वस्तु बना हुआ है।

बनी रहेगी डिमांड

Ãभविष्य में चीन और भारत की अगुआई में दुनियाभर में सोने की मांग निकलती रहेगी। केंद्रीय बैंक तो खरीदेंगे ही, ज्वैलरी, बिस्कुट और सिक्कों के रूप में भी इसकी अच्छी खरीद होने की उम्मीद है।’ -सोमसुंदरमपीआर, एमडी (इंडिया), डब्ल्यूजीसी

सोना स्टैंडर्ड पंजाब में 29500 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ

सोनेके भाव में आई तेजी वीरवार को भी पंजाब के सराफा बाजारों में उसी प्रकार छाई रही। बठिंडा में सबसे ज्यादा सुर्ख रहे सोने का भाव 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। इसके बाद अमृतसर का बाजार रहा, जहां यह भाव 29,300 के स्तर पर बोला गया। लुधियाना में 29,200 के स्तर पर रहा सोना स्टैंडर्ड जालंधर में सबसे कम 28,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जेवराती सोना 28,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बठिंडा में रहा। अन्य बाजारों में यह 27,500 रुपए के स्तर पर कायम रहा। चांदी में एक हजार रुपए प्रति किलो की तेजी रही। जालंधर, लुधियाना में चांदी .999 टंच का भाव क्रमश: 37,800 38,500 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ।

खबरें और भी हैं...