प्याज भाव दो साल में सबसे सस्ता, 7 रुपए प्रति किलो
मुंबई| देशभरमें पैदावार बेहतर होने के चलते प्याज के भाव दो वर्ष के न्यूनतम स्तर तक उतर गए हैं। देश की सबसे बड़ी प्याज थोक मंडी लासलगांव (महाराष्ट्र) में भी थोक भाव 7 रुपए किलो रह गए हैं। पिछले सितंबर से अब तक प्याज की कीमतों में 83 फीसदी की गिरावट चुकी है। मौजूदा हालात देखते हुए प्याज की कीमतों में 1 से 2 रुपए किलो की और कमी सकती है। जालंधर स्थित थोक सब्जी मंडी के थोक व्यापारी राजीव धमीजा ने बताया कि गुजरात से रोजाना 20-22 ट्रक प्याज की आमद हो रही है। यहां भाव 9 रुपए प्रति किलो चल रहा है, पर बाजार में धारणाा मंदी की है। रिटेल में प्याज 10 से 15 रुपए प्रति किलो बिकने लगा है।