अमृतसर-मुम्बई हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाए : दीवान अमित अरोड़ा
जालंधर | भाजपाके प्रदेश प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर व्यापारी औद्योगिक समुदाय की मांग के तहत अमृतसर से मुम्बई तक हाई स्पीड ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब का अाधे से ज्यादा कारोबार सूरत, बड़ोदा, मुम्बई से होता है। पंजाब से कोई भी ट्रेन ऐसी नहीं जो अमृतसर वाया जालंधर 24 घंटे में मुम्बई पहुंचा सके। भाजपा प्रवक्ता ने नई एसी ट्रेन हाई स्पीड चलाने या 12925/12926 पश्चिम एक्सप्रेस को हाई स्पीड करने के लिए रेल मंत्री को आग्रह किया है।
अमित अरोड़ा।