सोमरसैट इंटरनेशनल स्कूल में करवाई गई फन एक्टीविटी
जालंधर | सोमरसैटइंटरनेशनल स्कूल में कई फन एक्टिविटी करवाई गईं। पहली क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे घरों से रंग- बिरंगी दालें लेकर आए थे। बच्चों ने मछली, पक्षी, फूल और फल के चित्र बनाकर उनमें दालों से सजावट की। कंपीटिशन में प्रभजोत प्रथम रहा। प्रिंसिपल सीमा अबरोल ने कहा कि इस एक्टिविटी को करवाना का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाना है। चेयरमैन महेन्द्र सिंह और चेयरपर्सन जगदीप कौर मौजूद थे।