पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा बुड्डा साहिब की याद में बसंत पंचमी उत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर |श्री निर्मलतख्त बाबा बुड्डा साहिब की याद में 65वां वार्षिक बसंत पंचमी उत्सव दकोहा में 10 से 12 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इसमें सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी की ओर से श्री सुखमनी साहिब, आत्मदर्शी सत्संग और श्री अखंड साहिब पाठ के भोग डाले जाएंगे। ज्ञानी तरसेम सिंह, गौरां वाली ढाडी जत्था, भाई अमनदीप सिंह अमृतसर, भाई ओंकार सिंह ऊना, भाई हरजोत सिंह जालंधर वाले, भाई गुरजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई जसबीर सिंह लुधियाना वाले कीर्तन करेंगे और ज्ञानी गुरमीत सिंह कथा वाचक कथा कर संगत को निहाल करेंगे। 10 फरवरी सुबह 9 से 2 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ और शाम 4 से 6 बजे तक आत्मदर्शी सत्संग के प्रवचन करेंगे। 11 फरवरी को सुबह 6 से 8 बजे तक आत्मदर्शी और 9 बजे साप्ताहिक अखंड पाठ के भोग डाले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...