पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरों के बारे में सोचें : जगपूर्ण दास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीबाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर बस्ती गुजां में 36वें संत सम्मेलन और श्री राम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास स्वामी जगपूर्ण दास शास्त्री जम्मूवालों ने भगवान श्री राम की दयालुता के बारे में भक्तों को बताया। उन्होंने कहा कि श्री राम ने पूरे संसार को एकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने शबरी के मीठे बेर नीचे बैठकर खाए। इससे पता चलता है कि वे अपने भक्तों से कितना प्यार करते थे।

आज हम स्वार्थी हो गए हैं। सब यहां केवल अपने बारे में सोचते हैं। जबकि हमें खुद का भला नहीं दूसरों का भी सोचना चाहिए। यहां यज्ञाचार्य वेदमूर्ति वेदाचार्य, पंडित मायाराम रतूड़ी, उपाचार्य पं. अंबरीष तिवारी थे।

श्री राम ने पूरे संसार को एकता का पाठ पढ़ाया।

खबरें और भी हैं...