भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 24 को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
इस्कानभगवान जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी और श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर की बैठक हुई। इसकी अगुवाई इस्कान कुरुक्षेत्र के प्रधान साक्षी गोपाल दास जी ने की। 24 फरवरी को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के संबंध में यह मीटिंग थी। साक्षी गोपाल दास ने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए कहा कि जो भक्त पुरी में जाकर भगवान के दर्शन और सेवा नहीं कर सकते उनके लिए यह सेवा करने का अच्छा मौका है। बैठक में रथयात्रा के लिए की जा रही तैयारियों पर विचार चर्चा की गई। कमेटी के प्रधान ज्योति प्रकाश, जनरल सेक्रेटरी आरके गुप्ता और अमित तलवाड़ ने कहा कि इसको भव्य बनाने के लिए कमेटी के सदस्य विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर रहे है। इसमें शामिल विभिन्न कमेटियों के प्रतिनिधियों ने सहयोग देने का भरोसा दिया।
यहां महेश गुप्ता, विपिन शर्मा, मोनू पुरी, मीनू शर्मा, गोपी कटारिया, गुलशन व्यास, प्रशांत गंभीर, दीपक चावला, ज्ञान भंडारी, गौरव पाहवा, साहिल सहगल, राघव सहगल, बन्नी कुमार, राजीव जैन, गोपाल कृष्ण, राज कुमार, संजय गोयल और रमन खिंदर थे।