‘इकोनमिया-2’ में कमला नेहरू कालेज की 3 स्टूडेंट्स सैकेंड
फगवाड़ा |कमलानेहरू कालेज फॉर वुमेन की तीन छात्राओं ने डीएवी कालेज जालंधर में हुए इंटर कालेज क्विज मुकाबला ‘इकोनमिया-2’ में दूसरा स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में कालेज की एमए इकनॉमिक्स की तीन छात्राओं मनप्रीत कौर, एकता और मनदीप कौर ने भाग लिया।
कालेज प्रिंसिपल डा. किरण वालिया ने इकनॉमिक्स डिपार्टमेंट के प्रमुख डा. अनीता गोगना, प्रो. माेनिका तथा जीत हासिल करने वाली छात्राओं को बधाई दी तथा उन्हें सम्मानित किया।