टेंडरों की शर्तों पर चीफ सेक्रेटरी से चंडीगढ़ में ठेकेदारों की मीटिंग आज
सड़कोंके टेंडर की नई शर्तों के विरोध में टेंडरों के बायकाट के मामले में लोकलबाडीज विभाग के उच्चाधिकारी बुधवार को चंडीगढ़ में ठेकेदारों के साथ मीटिंग करेंगे। सीपीएस केडी भंडारी ने मीटिंग तय करवाई है। भंडारी ने कहा कि उम्मीद है कि बुधवार को साकारात्मक हल निकल आएगा।
भंडारी ने कहा कि सरकार ने टेंडर की 10 प्रतिशत राशि सिक्योरिटी मनी के रूप में 5 साल तक रखने की शर्त तय की थी। जिसे ठेकेदार मान नहीं रहे। इसी कारण ठेकेदारों ने 21 करोड़ रुपए के टेंडर नहीं भरे। जिनकी आखिरी तारीख 8 फरवरी थी। मीटिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।