पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • टैगोर नगर में टावर के झगड़े को लेकर एडवोकेट की मां से मारपीट

टैगोर नगर में टावर के झगड़े को लेकर एडवोकेट की मां से मारपीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। टैगोरनगर के एडवोकेट हरमिंदर संधू ने आरोप लगाया है कि टावर लगाने की दुश्मनी को लेकर उनकी मां सतविंदर कौर से मारपीट की गई है। संधू ने कहा, मोहल्ले में दो महीने पहले रिटायर एक्सईएन रेशम लाल का बेटा पुनीत राय टावर लगवा रहा था तो लोगों ने रोष जाहिर किया था।
उसकी मां ने भी विरोध किया था। इस बात को लेकर राय फैमिली से मनमुटाव चल रहा है। मंगलवार को रेशम की बेटी सोनिया ने आकर झगड़ा किया। इससे मां के हार्ट में दर्द होने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है।

दूसरी ओर पुनीत राय का कहना है कि उनकी नौकरानी से एडवोकेट की मां ने गाली- गलौच किया था। इसलिए बहन सोनिया सतविंदर कौर से बात करने गई थी, लेकिन उन्होंने धमकी दी थी कि वह झूठे केस में फंसा देगी।
पुनीत ने दावा किया है कि एडवोकेट एसडीएम कोर्ट में टावर को लेकर केस हार चुके है। इसलिए अब उसे या उसकी फैमिली को फंसाने के लिए झूठा मारपीट का मामला बना रहा है। एडवोकेट की धक्केशाही को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना-5 के एसएचओ लखबीर सिंह का कहना है कि दोनों की शिकायतें आई है।


खबरें और भी हैं...