नौकरी से निकालने पर स्कूल के सफाई कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ निगला
जालंधर | स्कूलसे निकालने पर स्कूल के सफाई कर्मचारी 22 साल के विपन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात के समय उसको सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। धीना के रहने वाले विपन ने कहा कि वह प्राइवेट स्कूल में सफाई कर्मचारी लगा था। वह अपने सीनियर से ज्यादा काम करता था। इसी बात को लेकर सीनियर से बहस होने पर सीनियर ने उसको निकाल दिया। सुबह वह काम पर रखने की बात करने के लिए गया, तो सीनियर ने उसको नहीं रखा।