पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्सीडेंट को लेकर बैंक मैनेजर के बेटे पर हमला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। गाड़ी टकराने की रंजिश को लेकर स्टूडेंट ने बैंक मैनेजर के बेटे शौर्य पर जानलेवा हमला कर दिया। जख्मी हालत में उसको सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उसके सिर पर आठ टांके लगे है।

बैंक आफ इंडिया के मैनेजर राजेश डोगरा के बेटे शौर्य (20) ने कहा वह मेहर चंद पॉलिटेक्निकल कालेज में सिविल इंजीनियरिंग कर रहा है। सोमवार को वह कार से घर जा रहा था कि एक स्टूडेंट के साथ उसकी कार टकरा गई थी, इस पर स्टूडेंट ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी।

शौर्य ने कहा कि मंगलवार दोपहर को वह बाइक से घर जा रहा था,कि बर्लटन पार्क में बाइक पर आए 15 के करीब स्टूडेंट्स ने उसको घेर लिया और उसके सिर पर दात मारने शुरू कर दिए, लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग गए। मामले को लेकर थाना दो के एसएचओ जीवन सिंह ने कहा कि शक के आधार पर तीन स्टूडेंट्स को राउंडअप किया गया है।


खबरें और भी हैं...