अंब में लूटे व्यापारी को गोल गप्पे वाले के मोबाइल फोन से की थी कॉल
गुरुनानकपुराकेराजेश के साथ हिमाचल के अंब में हुई लूट के मामले में शहर में ठहरी पुलिस टीम ने बुकिंग के समय जिस नंबर से कॉल आई थी उसको ट्रेस कर लिया। लोकेश कैंट के अंदर दशहरा ग्राउंड के पास गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक की निकली। युवक को पुलिस ने काबू कर जब उससे पूछताछ की, तो युवक ने कहा कि दो लोग खुद को आर्मी अफसर बता रहे थे। उन्होंने अपने मोबाइल की बैट्री खत्म होना बताकर एक कॉल करने के लिए फोन मांगा था। आर्मी अधिकारी होने पर उसने फोन दे दिया था। शहर में रुकी हिमाचल की पुलिस टीम के हाथ दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा।