पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अकाली दल से गठबंधन जारी रहेगा : कमल शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | भाजपाप्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा परूथी अस्पताल में भर्ती मेयर सुनील ज्योति से मिलने पहुंचे। उनके साथ सीपीएस केडी भंडारी और प्रदेश महासचिव राकेश राठौर भी थे। मेयर ज्योति ने कमल शर्मा को बताया कि उनके शरीर में एआईसीडी लगा है जो दिल की धड़कनों और बीपी के उतार चढ़ाव को कंट्रोल करता है। जैसे ही बीपी या धड़कन 40 से नीचे या ज्यादा ऊपर जाती है तो यह डिवाइस तुरंत शॉक देकर उसे कंट्रोल कर देता है। सोमवार को भी जब हार्ट अटैक जैसी स्थिति इसलिए बनी कि 40 के बाद शायद हार्ट रेट मिस गई। जिसकी वजह से यह रीडिंग नहीं कर पाया और गड़बड़ हुई। अब इसकी रि-प्रोग्राम कर दी गई है। इससे पहले उनकी एंजियोग्राफी भी की गई।

कोई ब्लॉकेज भी नहीं आई। उनका स्टंट सही तरीके से काम कर रहा है। परूथी अस्पताल के हैड हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. सीएस परूथी ने बताया कि मेयर की दो बार जांच हो गई है। अब वह ठीक है। शाम को छुट्टी दे दी गई है। मेयर का कहना है कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। कमल शर्मा ने मेयर के साथ आईसीयू में 35 मिनट बिताए। चाय भी पी। आईसीयू में अकेले मेयर ही रखे गए थे। सारा दिन उनको मिलने वालों का तांता लगा रहा।

यहां आरएसएस के बलवंत ठाकुर, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, सीपीएस केडी भंडारी, सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन विनोद शर्मा, डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय, कुलदीप ओबराय, जिला प्रधान रमेश शर्मा, पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र सूद, अमरजीत सिंह अमरी, आशु सांपला, रोबिन सांपला, हिमांशु मनोचा, हिमांशु शर्मा, सन्नी शर्मा, मनीश विज, अजय जोशी, रमन पब्बी और राघव भी पहुंचे थे।

परूथी अस्पताल में मेयर सुनील ज्योति से मिलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, सीपीएस केडी भंडारी और अन्य।

सीट शेयरिंग का मुद्दा पहले ही पार्टी के एजेंडे में, नवजोत सिद्धू पर चर्चा मीडिया की उपज

खबरें और भी हैं...