कब्रिस्तान में घुसा पानी, दीवार गिर सकती है
जालंधर कैंट |दीप नगर रहमान पुर रोड़ पर सीवरेज का गंदा पानी छप्पड़ का रूप धारण कर चुका है। सीवरेज का गंदा पानी रामबाग श्मशानघाट में बच्चों के कब्रिस्तान में घुस चुका है। इससे कब्रिस्तान की दीवार गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सीवरेज की समस्या का हल करने की मांग की है।