एनआईटी में जालंधर गॉट टेलेंट का फाइनल
20 फाइनलिस्ट्स की परफॉर्मेंस
एनआईटी जालंधर में रविवार को जालंधर गॉट टेलेंट का फाइनल था। पहले मुकाबलों में 50 पार्टिसिपेंट्स में से 20 ने फाइनल में जगह बनाई थी जिन्होंने रविवार को परफॉर्म किया। बच्चों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, सिंगिंग और बैंड की परफॉर्मेंस दी। सीनियर केटेगरी के साथ-साथ चाइल्ड केटेगरी में भी नन्हें आर्टिस्ट्स ने बड़ों के बीच अपने हुनर का लोहा मनवाया। चार साल की तनिष्का ने क्लासिकल डांस और पांच साल के नमिश बेरी ने गिटार के साथ गीत गाया। दोनों की परफॉर्मेंस पर बड़े स्टूडेंट्स ने भी खूब मस्ती की। यहां स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. जसपाल सिंह औजला, डॉ. ज्योति भारज, डॉ. सुभाष और धर्मेंद्र कथक भी मौजूद रहे।