शहीद भगत सिंह गेम्ज़ का आगाज़
किकली कलीर दी
ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में पहले दिन रस्साकशी और हॉकी के तीन मुकाबले
शहीद-ए-आज़मभगत सिंह गेम्ज़ का आगाज़ ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में केबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने गुब्बारे छोड़कर किया। इससे पहले खेलों में भाग लेने वाली टीमों ने मार्च पास्ट से उन्हें सलामी दी। विशेष मेहमान सीपीएस पवन टीनू और विधायक परगट सिंह थे।
रस्साकशी मुकाबले में अमृतसर और जालंधर की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम अमृतसर को 25 हजार रुपए और जालंधर टीम को 11 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह हॉकी का पहला मैच तरनतारन और मोगा की टीम में करवाया गया। तरनतारन ने मोगा को 4-0 से हराया। दूसरा मैच फतेहगढ़ साहिब और मानसा में हुआ। फतेहगढ़ साहिब ने मानसा को 4-1 से हराया। तीसरा मैच पठानकोट और बरनाला के बीच हुआ। पठानकोट ने बरनाला को 5-0 से हराया।
रोपड़ बनाम संगरूर सुबह 7 बजे। फरीदकोट बनाम लुधियाना सुबह 8.15 बजे। मोहाली बनाम पटियाला सुबह 9.30 बजे। बठिंडा बनाम फिरोज़पुर सुबह 11 बजे। जालंधर बनाम फतेहगढ़ साहिब सुबह 12.15 बजे। अमृतसर बनाम पठानकोट दोपहर 1.30 बजे। गुरदासपुर बनाम तरनतारन शाम 3 बजे। बैडमिंटन मैच दोपहर 2 से हंस राज स्टेडियम में। शूटिंग सुबह 10 से पीएपी शूटिंग रेंज़ में।
केबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने गुब्बारे छोड़कर गेम्स की शुरुआत की। उनके साथ सीपीएस पवन टीनू, विधायक परगट सिंह, गुरचरण सिंह चन्नी, एडीसी(ज) गिरीश दयालन, अमरजीत सिंह किशनपुरा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर राहुल गुप्ता, आईएएस जतिंदर कुमार, जिला खेल अधिकारी राकेश कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह, रजिंदर सिंह कलसी, सेक्रेटरी खेल नवजोत सिंह माहल, खेल प्रमोटर मनोहर सिंह खैहरा, संतोख सिंह सफरी और गुरपिंदरपाल सिंह भी थे।
उद्घाटन समारोह में कल्चरल इवेंट ऑर्गेनाइज़ किया गया। स्टूडेंट्स का गिद्दा आकर्षण का केंद्र रहा। -भास्कर