सुमित भगत बने शिवसेना के जिला अध्यक्ष
शिवसेनाके जिला अध्यक्ष सुमित भगत का ताजपोशी समारोह दयानंद चौक गढ़ा में हुआ। अतिथि प्रदेश प्रधान योगराज शर्मा, पंजाब प्रवक्ता सुभाष गोरिया और जोगिंदर पाल थे। समागम में दीपक शर्मा को प्रवक्ता, दिनेश भगत को सीनियर उपप्रधान, हरीश कपूर को उपप्रधान, सरवजीत कौर को महिला विंग का उपप्रधान बनाया गया।
सरवजीत कौर, सरोज वर्मा, सोनिया बराड़, रवि बराड़, सतनाम सिंह भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए। यहां रोहित जोशी डॉ. इंद्रजीत भगत, परमजीत भगत, कमल जीत अंगुराल, मनी, सतीश भगत, इशांत शर्मा और हर्षित गोरिया थे।
सरवजीत कौर को महिला विंग का उप प्रधान बनाया गया