अर्जुन और अमृता बने स्मार्ट किड
कॉरनेटो जूनियर जालंधर स्मार्ट किड का फिनाले एलपीयू में करवाया गया। दो रैंपवॉक राउंड और 1 क्वेश्चनियर राउंड के बाद अर्जुन सिंह और अमृता संघेड़ा जूनियर जालंधर स्मार्ट किड चुने गए। रनर अप आर्यन कालिया, आर्यन कुमार, इशिता वधवा और गुनीत कौर को चुना गया। चीफगेस्ट कर्नल मनमोहन सिंह और कॉरनेटो के डायरेक्टर विक्रम अग्रवाल थे। निर्णायक सलोनी बंगा, मनप्रीत सिंह और सिद्धार्थ कक्कड़ थे। विनर्स को कॉरनेटो की कमर्शियल में लीड रोल का मौका मिलेगा। यहां अराधिका, स्वाति सभ्रवाल, अभिषेक शर्मा, मनन सभ्रवाल भी थे। मंच संचालन निधि शर्मा ने किया।