सरकार का फैसला : ठेकेदार 8 की बजाय 2 इंच की कंक्रीट फ्लोरिंग बनाएं
ठेकेदारों के एतराज
सड़कों की स्पेसिफिकेशन कमजोर, बजट भी कम किया फिर गारंटी टाइम क्यों बढ़ा रहे : ठेकेदार
सड़कोंके टेंडरों का बायकाट कर रहे ठेकेदार सरकार की तय स्पेसिफिकेशन पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने कम खर्च में ज्यादा काम करवाने के लिए स्पेसिफिकेशन बदला है। इस हिसाब से किया गया काम लंबे समय तक नहीं टिकने वाला। पहले सड़क का बेस आठ इंच मोटा था, अब दो इंच करने को कह रहे हैं। इंटरलाकिंग टाइल्स की मोटाई भी 80 और 100 एमएम से कम करके 60 एमएम कर दी गई है। बजट भी घटाया गया है लेकिन ठेकेदारों से गारंटी बढ़ाकर पांच साल की कर दी है।
ठेकेदारों का एक ग्रुप टेंडरों का बायकाट कर रहा है। विरोध का एक बढ़ा कारण दो साल के लिए 10 प्रतिशत सिक्योरिटी मनी और अगले तीन साल के लिए गारंटी बांड की मांग है। ठेकेदार अवतार सिंह ने कहा है कि अगर मटीरियल हलका लगाना है, बेस हलका रखकर पैसे बचाने हैं तो फिर पांच साल की गारंटी की शर्त क्यों रखी जा रही है। ठेकेदारों की सोमवार को मुख्यमंत्री के टेक्निकल एडवाइजर से होने वाली मीटिंग सफल रही तो पंजाब में ठेकेदार जिला स्तर पर संघर्ष के तहत 16 फरवरी को डीसी से मिलेंगे। फिर मामला मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे।
इलाका : रोड की किस्म : लागत
गुरु अमरदास कालोनी : सीमेंट : 22.99 लाख रुपए
रेरू : सीमेंट : 20 लाख रुपए
संतोखपुरा : सीमेंट : 14.97 लाख रुपए
अमन नगर : लुक-बजरी : 22 लाख रुपए
संतोखपुरा : सीमेंट : 35 लाख से अन्य चार सड़कें।
किशनपुरा : सीमेंट : 12 लाख रुपए।
पृथ्वी नगर : सीमेंट : 13.46 लाख रुपए।
बलदेव नगर : सीमेंट : 24 लाख रुपए।
राम नगर : सीमेंट : 18.24 लाख रुपए।
बाबू लाभ सिंह नगर : सीमेंट : 14.57 लाख रुपए।
120 फुट रोड के किनारे : सीमेंट : 35.77 लाख रुपए।
अरमान नगर, दकोहा : इंटरलाकिंग टायलें : 48.86 लाख
मोहन विहार : गलियों का काम : 48 लाख रुपए।
गोपाल नगर : सीसी फ्लोरिंग : 19 लाख रुपए।
गुरु नाानक नगर हरनामदास पुरा : सीसी फ्लोरिंग : 10 लाख रुपए।
(54 टेंडर जारी हुए। ई:टेंडरिंग के लिए लिस्टिंग की गई है।)
कंक्रीट की सड़क परबेस की थिकनेस कम करके 8 इंच से दो इंच की गई है। सड़क 10 फुट से ज्यादा चौड़ी हो तो नई स्पेसिफिकेशन लागू नहीं हाे सकती। ठेकेदारों का कहना है कि सड़क की थिकनेस को मजबूत करने की बात हाे रही है लेकिन पंजाब में उल्टा हो रहा है।
टाइल्स के रेट 18प्रतिशत तक कम कर दिए गए हैं। थिकनेस 100 एमएम से कम करके 60 एमएम तक कर दी है। बेस कोर्स 8 इंच से कम करके 2 इंच कर दिया गया है। ठेकेदारों ने कहा कि इस सड़क पर हैवी व्हीकल्स चलेंगे तो गारंटी देने की हिम्मत कौन करेगा।