पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • अमृत खोसला बने वाल्मीकि मजहबी सिख एसो. दोआबा जोन के प्रधान

अमृत खोसला बने वाल्मीकि-मजहबी सिख एसो. दोआबा जोन के प्रधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | वाल्मीकिसमाज ने 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सीटों की मांग के लिए रविवार को वाल्मीकि मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन (दोआबा जोन) का गठन किया। भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में हुए इस चुनाव में नवनियुक्त प्रधान अमृत खोसला की अध्यक्षता में जल्द कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर सीटों की डिमांड रखने का फैसला भी लिया गया। एसोसिएशन में चेयरमैन कुलवंत भंडारी, कानूनी सलाहकार रजनीश सहोता, हंसराज नाहर, राज कुमार सभ्रवाल को सरपरस्त, राज कुमार राजू को सीनियर उपप्रधान, कमल नाहर, राजपाल सौंधी, पार्षद मोहन लाल को उपचेयरमैन, रोशन लाल सभ्रवाल, राजेश भट्टी को महासचिव, सुरिंदर सौंधी, दुर्गा दास नाहर, सतपाल सहोता, लाल चंद भट्टी, ब्रह्मदेव सहोता, रमेश ग्रेवाल, विकास संगर, अवतार सिंह रंधावा, मदन लाल थापर को सचिव, ज्ञान सिंह, जीत राम, अशोक सोंधी, गुलजार सिंह, परमजीत गिल को उपप्रधान बनाया गया।

मीटिंग में मौजूद एसोसिएशन सदस्य।

खबरें और भी हैं...