पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • 4 महीने में तैयार होगी सूर्य इन्क्लेव एक्सटेंशन कॉलोनी

4 महीने में तैयार होगी सूर्य इन्क्लेव एक्सटेंशन कॉलोनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। सूर्य इन्क्लेव एक्सटेंशन कालोनी में साढ़े चार सौ के करीब प्लॉट अलॉटियों को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अगले महीने पोजेशन देने का प्रोसीजर शुरू कर सकता है। इससे पहले जून महीने तक कालोनी में रोड नेटवर्क पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। पार्क विकसित करने के लिए भी टेंडरिंग की जा चुकी है।
ट्रस्ट के चेयरमैन परनीत भारद्वाज ने कहा : हम प्लॉटों की पोजेशन तो रिलीज करने ही जा रहे हैं। अगले महीने तक पूरी तरह से सर्दी खत्म होने पर सड़कों पर लुक-बजरी बिछाने का काम होगा। जो तीन महीने में पूरा हो जाएगा। कोर्ट केस के चलते कालोनी का काम रुका था। अब इसे ट्रस्ट पूरा करने जा रहा है।

रविवार को काॅलोनी में सड़कों पर पत्थर डालने का काम तेजी पर था। इस बीच प्लाटों के अलॉटियों कोे बगैर पीनल इंट्रेस्ट के ट्रस्ट ने प्लाटों की कीमत की बची रकम जमा कराने की सुविधा दी है। पूर्व में करीब 12 करोड़ रुपए का बकाया लेने के लिए सौ के करीब लोगों को नोटिस जारी किए थे। अब ट्रस्ट सारी कीमत लेकर प्लाटों की पोजेशन लोगों को दे देगा।

अब ये काम होंगे | नई120 फुट रोड। दोमोरिया पुल से जुड़ेगी। सूर्य इन्क्लेव एक्सटेंशन की सभी सड़कें तैयार होंगी। प्लॉट विकसित की जाएंगी। कारोबारी पाकेट में भी रौनक पैदा होगी। सीवरेज का काम भी पूरा करेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक से 273 करोड़ का लोन

ट्रस्टने पंजाब नेशनल बैंक से 273 करोड़ का लोन लिया था। इसी लोन की योजनाओं में सूर्य इन्क्लेव एक्सटेंशन को शामिल किया गया था। योजना लेट होने से करोड़ों रुपए बतौर ब्याज ट्रस्ट को भरने पड़े। कालोनी बनने से ट्रस्ट का आर्थिक संकट दूर होगा।

सूर्य इन्क्लेव के पीछे खेतीहर जमीन एक्वायर करके ये कालोनी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने तैयार की थी। इस बीच जमीन देने वाले किसान अतिरिक्त कीमत के मसले पर कोर्ट गए थे। पिछले दिनों ट्रस्ट केस जीता। इस दौरान पांच साल के करीब प्लाटों के अलॉटियों ने कालोनी बनने का इंतजार किया है। कॉटन का कारोबार करने वाले दिनेश भारद्वाज कहते हैं : हम कुछ महीने बाद कालोनी देखने आते थे। काम रुका देख, चिंता होती थी। अब सड़कों का काम शुरू हुआ तो प्लॉट की लोकेशन का सही-सही अंदाजा लगने लगा है।
सूर्य इन्क्लेव में रहने वाले कारोबारी महेश गुप्ता कहते हैं : यहां पर ट्रस्ट ने जीजीएस एवेन्यू भी साथ ही में बनाया। अच्छी लोकेशन के चलने कालोनी के ही लोगों के रिश्तेदारों ने प्लाट एप्लाई किए थे। अब लंबा इंतजार खत्म होगा।


खबरें और भी हैं...