5वीं क्लास के लिए नई परीक्षा नीति वापस ली जाए : करनैल सिंह
गवर्नमेंटटीचर्स यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने 5वीं क्लास के लिए नई परीक्षा नीति बंद करने संबंधी डीईओ मस्सा सिंह को मांग पत्र दिया। प्रधान करनैल सिंह संधू ने कहा कि शिक्षा मंत्री की तरफ से प्राइमरी परीक्षा सेकेंडरी स्कूल द्वारा लेने का फैसला निराशाजनक है। इससे प्राइमरी अध्यापकों के अधिकार और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। प्राइमरी डायरेक्टोरेट की स्थापना 1977-80 में की थी, तब पांचवीं की परीक्षा सेंट्रल लेवल पर होती थी। उन्होंने मांग की है कि नए फैसले को वापस लिया जाए। अगर ऐसा हुआ तो संघर्ष करेंगे। यहां मास्टर गणेश भगत, महासचिव केवल राम, रामपाल हजारा, बाल कृष्ण, कुलदीप कौड़ा, रगजीत सिंह, राजीव भगत, मुलखराज, सतपाल जखू और बलवीर कुमार थे।