पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • दो दिन में आरोपी पकड़े तो हड़ताल पर बैठ जाऊंगी

दो दिन में आरोपी पकड़े तो हड़ताल पर बैठ जाऊंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढन्नमोहल्लाकी रहने वाली प्रवीण कपूर ने प्रेस वार्ता में कहा-18 दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस ने एक भी आरोपी नहीं पकड़ा। प्रवीण बोली-27 जनवरी को हमलावर उसके दो बेटे और बहुओं पर जानलेवा हमला कर गए थे। पुलिस ने इरादा कत्ल का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रवीण ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर आरोपी पकड़े गए थे वह रात दिन पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर हड़ताल पर बैठ जाऊंगी। तब तक हड़ताल से नहीं उठूंगी जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते। थाना-3 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने दावा किया है कि केस के साजिशकर्ता कपूर के पड़ोसी राजेश कुमार तो बैंक में जॉब से गैर हाजिर है। पुलिस बैंक में रेड कर चुकी है। पुलिस ने नामजद आरोपी पुनीत शर्मा, गोलू, मंगू शर्मा, कमल और ललित की तलाश में छापेमारी की लेकिन सभी फरार हैं।

एसएचओ का दावा था कि पुलिस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। 27 जनवरी को ढन्न मोहल्ला में तरुण कपूर, अतुल कपूर, सिमरन और राधा पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। कपूर फैमिली का पड़ोसी राजेश से कूडा फेंकने को लेकर झगड़ा चल रहा था।

प्रवीण ने आरोप लगाया कि 18 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है।

ढन्न मोहल्ला में कपूर फैमिली पर हमले का मामला

खबरें और भी हैं...