माता नानकी भलाई केंद्र ने 151 परिवारों को राशन दिया
जालंधर |माता नानकी भलाई केंद्र ने मंदिर श्री मेला राम चोपड़ा खोदियां मोहल्ला में मासिक राशन वितरण समारोह में 151 परिवारों को राशन दिया। नरिंदर सिंह मेहंदीरत्ता ने अरदास की। यहां हरीचंद चुघ, हरबंस गगनेजा, हरीश अरोड़ा, विपन अरोड़ा, अशोक सोबती, हरजिंदर सिंह रिंकू, पं. गौतम द्विवेदी, बाबू लाल चितारा, रमेश अरोड़ा, सुरिंदर, बलवीर सिंह, राज कुमार शर्मा, सुशील पराशर, अजय आनंद, राकेश कुमार और मधु राज थे।
भलाई केंद्र के सदस्य राशन वितरित करते हुए।