गायत्री प्रज्ञा मंडल ने 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया
जालंधर | गायत्रीप्रज्ञा मंडल ने बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आठवां सालाना 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को कराया। जो राजा गार्डन के टयूबवेल वाला पार्क में हुआ। मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रूप में कुंडों में विद्वानों ने यजमानों से आहुतियां डलवाई। यज्ञ का आगाज दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। यहां पं. सज्जन कुमार गौड़, सुरेंद्र कुमार शर्मा, राज कुमार गौड़, जगदीश सिंह चंद्रवंशी, अशोक मित्तल, एसपी चौहान, एसके भनोट, उमेश कुमार, जतिंदर कुमार, सुरेश महाजन, विजय कुमार, गुरजीत सिंह, दिनेश तिवाड़ी, रमेश चंद्र, मनोहर लाल, हरि प्रसाद, विपन वडेरा, सतीश कुमार, अनूप, रोहित सलवान, गुरजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, अजय, विजय, पंकज, तरुण, जीतेंद्र, भवेश कालिया, सुखजिंद्र सिंह, केसी शर्मा, विशाल और मानस तिलकराज थे।