मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया
जालंधर | श्रीकृष्ण मुरारी मंदिर गोपाल नगर में आसाराम बापू आश्रम की ओर से मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। साध्वी तरुणा बहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर वेस्टर्न संस्कृति हावी होती जा रही है। इसी का कारण है नई पीढ़ी में संस्कारों की कमी। हमारा फर्ज है कि बच्चों को अच्छे संस्कार दे। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन हुआ और बच्चों ने बड़ों को आसन पर बिठा माथे पर कुमकुम लगाया। फिर फूलमालाएं पहनाई और आरती कर आशीर्वाद लिया। अतिथि मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी, मंत्री भगत चूनी लाल, गुरचरण सिंह चन्नी, मोहिंदर भगत, कमल शर्मा, योगेश धीर, सुभाष सोंधी, सुभाष गोरिया, आयुब खान, वरिंदर शर्मा, प्रदीप खुल्लर, आशीष अरोड़ा, संदीप भल्ला, संजीव पराशर, हरविंदर मोनी, अश्विनी डोगरा लवलीन थे।