एससी-बीसी इंप्लाइज ने मांगों को लेकर नारेबाजी की
गजटेडएंडनान गजटेड एससी-बीसी इंप्लाइज फैडरेशन पंजाब की जिला इकाई ने मांगों को लेकर डीसी आफिस के बाहर रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान सलविंदर सिंह जस्सी और महासचिव हरमेश राही की अगुवाई में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने पंजाब के विभिन्न विभागों की सिनियोरिटी लिस्ट बनाने, लेक्चररों की सिनियोरिटी लिस्ट रद्द करने, बेरोजगारी भत्ता देने, एकमुश्त वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों को पूरा स्केल देने, स्टूडेंट्स को वजीफे जारी करने, कर्मचारियों की भलाई के लिए अलग से बजट देने की मांग सरकार से की। कहा, यदि मांगों को माना तो बजट सेशन के दौरान विधानसभा में सरकार का घेराव करेंगे। यहां हरबंस लाल विर्क, मक्खन क्रांति, परमजीत जौड़ा, मुकेश कुमार, सीता राम पाल, हरपाल सिंह, नंद लाल, राजकुमार, हेडमास्टर मंगत राम, सतपाल सिंह भट्टी, मक्खन रत्तू, पवन कुमार, धर्मपाल, प्रिंसिपल सुरिंदरपाल, सुच्चा राम बंगड़ थे।
एससी-बीसी इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्य अपनी मांगों के लिए रोष प्रदर्शन करते हुए।